रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के तहत वर्ष 2020 बैच के IAS अधिकारी प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पद से स्थानांतरित कर जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।



सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और विभिन्न जिलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में शामिल अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग विभागों और जिलों में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
