आर्यन पब्लिक स्कूल में पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  आधुनिक संस्कार युक्त शिक्षा प्रदत्त करने को कृत संकल्पित आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार में छात्र छात्राओं को उनकी वर्ष भर की विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरित किया गया। सर्वप्रथम सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अजय कुमार दुबे ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर एवं सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बच्चों को उनके साल भर की विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार दुबे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुस्कार मात्र एक माध्यम है, जीवन के ध्येय पथ में अग्रसर होने का।

अपने लक्ष्य को निर्धारित करके जीवन में हमेशा आगे बढ़िए। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक होने के आवश्यक गुण अपने जीवन में विकसित किजिए। उन्होंने बच्चों को परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य मंजू अजय दुबे, गेवरा बस्ती ब्रांच की प्राचार्य श्रीमती अतोषी बनर्जी, यशोदा पाटले, कु.ईशा नायक,कु गीतिका,कु दीक्षा नामदेव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि मंच का संचालन श्री स्वागत नायक ने किया।

Share This Article