कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: मारपीट व चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी लव कुमार जायसवाल निवासी कोडगार थाना पसान जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की स्वयं का आजाद चौक पर किराना दुकान व निवास दोनों एक ही मकान में है जहां पर वह किराना दुकान का संचालन करता हूं। 4 मार्च को दुकान में रमेश गोड़ आकर मारपीट और गल्ले में रखे 2500 रुपये को लेकर वहां से भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना पसान में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 454,380,323 भा.द.वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी पसान उप निरीक्षक नवल साव एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेश गोड पिता तेजूराम गोड निवासी दुल्लापुर बनखेता पारा चौकी कोरबी थाना पसान जिसे बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-
1. राजेश गोड पिता तेजूराम गोड निवासी दुल्लापुर बनखेता पारा चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा।
