कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के थाना सिविल लाईन रामपुर के पुलिस के द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत की जिसमें आरोपी माखन लाल राठौर के साथ आज से लगभग 11 वर्ष पूर्व से पीड़िता का जान पहचान हुआ था तभी वर्ष 2016-17 से वह पीड़िता को पंसद करता हूं कहकर शादी करूंगा बोलने लगा। जिसे पीड़िता मना करती चली आ रही थी पीड़िता के मना करने पर भी लगातार अनाचार करता रहा। उसके बाद भी लगातार पीड़िता को शादी का झांसा देते रहा है। वर्ष 2016-17 से 2023 तक पीड़िता के साथ आरोपी अनाचार करते रहा है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रामपुर में अपराध क्रमांक 152/2024 धारा 376 (2) (छ), 506 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी माखन लाल राठौर पिता संतोष उम्र 30 साल पता पुराना कांषीनगर, राधा कृष्ण मंदिर के पास कोरबा, थाना सिविल लाईन रामपुर के विरूद्व अपराध धारा का घटित करना सिद्व पाए जाने से मामले में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नाम-
1. माखन लाल राठौर पिता संतोष उम्र 30 साल पता पुराना कांषीनगर, राधा कृष्ण मंदिर के पास, थाना सिविल लाईन रामपुर।
