जंगल में मिली क्लर्क की लाश, तहसील कार्यालय में था पदस्थ, फैली सनसनी
बलरामपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां वाड्रफनगर तहसील में पदस्थ क्लर्क की संदिग्ध अवस्था में जंगल किनारे लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर पुलिस चौकी के राजखेता ग्राम के पास जंगल किनारे सुबह एक लाश मिली. जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो घटना की जानकारी वाड्रफनगर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान वाड्रफनगर तहसील में पदस्थ क्लर्क फुलकेवर उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है. वहीं मृतक का मोबाइल भी घटना स्थल से गायब है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
