पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, 201 लोगों को मिले उनके गुम हुए मोबाइल

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   साइबर सेल कोरबा की गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर रिकव्हर करने की कार्यवाही नियमित जारी है। वर्ष 2021 से साइबर सेल की टीम ने अब तक लगभग 1200 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है। इन रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 01 करोड़ रुपए से अधिक है।

            

विगत 2 माह में 201 गुम / चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर किया गया है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 21 लाख रुपए है जिसे सायबर सेल द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा सीमावर्ती मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार से कोरियर के माध्यम से मंगवाये गये हैं। चोरी/गुम हुए मोबाइल के उपयोग करने वालों को साइबर सेल द्वारा कानूनी कार्यवाही की समझाइस देकर रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट वीवो, रेडमी, सैमसंग, वन प्लस, रियलमी, के महंगे सेट भी है।

         

रिकवर किए गए 201 मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया। मोबाइल प्राप्त करते समय मोबाइल स्वामी काफी खुश नजर आए। उन्होंने कोरबा पुलिस को धन्यवाद दिया और बताये कि उन्हें विश्वास था कि उनका गुम मोबाइल पुलिस जरूर ढूंढ निकालेगी। गुम / चोरी मोबाइल रिकव्हर के कार्य में सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कंवर, आरक्षक प्रशांत सिंह, सुशील यादव, आलोक टोप्पो, विकेश्वर प्रताप सिंह, रवि चौबे, रितेश शर्मा, डेमन ओगरे, महिला आरक्षक रेनू टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही है।

Share This Article