झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया आतंक, हाथी से बचने घर की छत पर चढ़े ग्रामीण, इलाके में दहशत, देखें वीडियो….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा में हाथी रिहायशी इलाके में घुसने लगे हैं। जिले के कटघोरा वन मंडल के परला गांव में गुरुवार रात दूसरी बार हाथी एक घर में घुस गया। हाथी से जान बचाने के लिए एक परिवार के लोग घर की छत पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक गांव की पास जंगल से लगे राजकुमार गोस्वामी का एक मकान है। वह अपनी पत्नी और एक बेटी साथ रहते हैं। राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि रात 8 बजे लगभग खाना खाने के बाद सभी सोने के लिए चले गए थे। लगभग 9 बजे के करीब हाथी की गरजने की आवाज सुनी।

राजकुमार और उसका परिवार बाड़ी के तरफ खिड़की से झांक कर देखा तो एक हाथी बाड़ी में विचरण कर रहा था। इसके बाद राजकुमार, उसकी पत्नी और बच्ची किसी तरह अपनी जान बचाने सीढ़ी के ऊपर चढ़कर खपराई वाले छत पर चढ़ गए। इस दौरान वे हाथी की हर गतिविधियों पर ऊपर से ही नजर रख रहे थे।

Share This Article