रायपुर रेलवे स्टेशन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

1 Min Read

रायपुर रेलवे स्टेशन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर रेलवे स्टेशन के फर्स्ट क्लास वेटिंग हॉल में अचानक भीषण आग लग गई गई, आग लगने में स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल है, आग लगने पर वेटिंग रूम में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला गया है।

जानकारी के अनुसार यह आरपीएफ थाना इलाके का मामला है। रेलवे स्टेशन के फर्स्ट क्लास वेटिंग हॉल में आग लगी है, वहीं स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने आग को बढ़ने से पहले काबू कर लिया है. फ़िलहाल अभी आग लगने का कारण अज्ञात है।

Share This Article