बेबी केयर सेंटर में आग लगने से भयानक हादसा, 7 नवजात की हुई मौत, 5 का इलाज जारी, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

बेबी केयर सेंटर में आग लगने से भयानक हादसा, 7 नवजात की हुई मौत, 5 का इलाज जारी, देखें वीडियो….

दिल्ली:   पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बच्चों के एक अस्पताल में दर्दनाक हादसा हो गया है. इस हादसे में 7 नवजात की भीषण आग लगने से मौत हो गई. ये हादसा शनिवार देर रात को हुआ, जिसके बाद मौके पर ही दिल्ली फायर सर्विस को बुलाया गया है. देर रात 11:32 बजे दिल्ली फायर सर्विस को विवेक विहार स्थित एक बेबी केयर सेंटर (शिशु देखभाल केंद्र) से आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर ही 16 दमकल को रवाना किया गया।

करीब 50 मिनट में यहां लगी आग पर काबू पाने में सफलता मिली. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बेबी केयर सेंटर से 12 बच्चों का रेस्क्यू किया गया, लेकिन इनमें से 7 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. 5 अन्य नवजात फिलहाल अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस बेबी केयर सेंटर में आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।



दिल्ली के फायर विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में बना था. पहले फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था. इसमें से 7 बच्चों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस बेबी केयर सेंटर में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर पड़े हुए हैं. इस बेबी केयर सेंटर की बगल में स्थित बिल्डिंग पर भी आग की लपटें गई, लेकिन यहां कोई जानहानि नहीं हुई।

शहादरा में भी देर रात आग की घटना
शनिवार को ही एक अलग मामले में दिल्ली के ही शहादरा में शनिवार देर रात रेजिडेंशियल बिल्डिंग में भी आग लगने की खबर सामने आई. आग की जानकारी मिलने के बाद यहां दमकल की 5 गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया है. यहा 13 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।



Share This Article