अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, हुई मौत
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले से एनटीपीसी सीपत मार्ग में सीपत के पास बहेरा पुल पर
शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे नहर में गिर गया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी संगीत कुमार साहू बोर खुदाई का काम करता था। जो बुधवार की रात करीबन 11 बजे काम खत्म कर सीपत से अपने घर ग्राम पंधी लौट रहा था। इसी दौरान बहेरा पुल के पास संगीत की बाइक अनियंत्रित हो गई और बहेरा पुल से जा टकराई। पुल से टकराने के बाद अनियंत्रित बाइक नहर के नीचे जा गिरी। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना 112 टीम को दी। मौके पर पहुंचीं डायल 112 की टीम ने संगीत को सिम्स में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान संगीत की मौत हो गई।
