सभी प्राचार्य 95% परिणाम का लक्ष्य रखे: सीईओ संबित मिश्रा

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   शिक्षा विभाग की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कोरबा ज़िले के सभी हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों का सीईओ ज़िला पंचायत श्री संबित मिश्रा सर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमे ज़िले में संचालित 180 हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों का उनके स्कूल के व्यवस्था निम्न बिंदुओं पर समीक्षा किया गया –

  • पिछले सत्र का परीक्षा परिणाम बहुत ही निराशाजनक रहाl अतः इस बार सभी प्राचार्य 95% परीक्षा परिणाम का लक्ष्य निर्धारित करना सुनिश्चित करे।
  • ⁠स्कूलों में पदस्थ व्याख्याताओं में यदि अतिशेष है तो उनकी सहमति से रिक्त वाले स्कूलों में अध्यापन कार्य हेतु पदस्थापना किया जाएगा । अतः 20 तारीख़ तक सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ।
  • ⁠सभी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार हेतु सेंट्रलाइज़ एग्जाम होना है जिसका लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा ।
  • ⁠लगातार लम्बे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध आवश्यक व कठोर कार्यवाही किया जायेगा ।
  • ⁠सभी स्तर के ड्रापआउट बच्चों की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे l इसके लिए सर्वे करा कर ड्राप आउट बच्चों की संख्या शून्य किया जाना है।
  • ⁠ज़िला स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित किया जाएगा ।
  • ⁠JEE/NEET कोचिंग हेतु रायपुर भेजने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है अतः पालको के साथ जाने की तैयारी प्राचार्यों को सुनिश्चित करे ।
Share This Article