निर्माणाधीन मकान की आठवीं मंजिल से कूद गई महिला, हुई दर्दनाक मौत
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के बोरियाखुर्द क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने निर्माणाधीन मकान की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मृतका का नाम शबनम परवीन उम्र (41 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। वह बोरिया खुर्द की निवासी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को शबनम आरडीए कॉलोनी ब्लॉक-एच बोरियाखुर्द के निर्माणाधीन बिल्डिंग में तेजी से दौड़ते हुए आठवीं मंजिल के ऊपर चढ़ गई। वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान बिल्डिंग के आसपास के कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे। इसके बाद आसपास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। इसके बाद पुलिस को शक है कि महिला ने घरेलू विवाद के बाद यहां कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि, शुरुआती जांच पड़ताल में घटना आत्महत्या की है। आसपास समेत परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
