पानी से भरे गड्ढे में डूबने से नाबालिग की मौत, गांव में पसरा मातम
जशपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में एक नाबालिग की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई है। बछड़े को खोजने निकले नाबालिग की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के केरसई गांव की है। जहां केरसई गांव में बछड़े को ढूंढने निकले 15 वर्षीय बालक प्रेम गुप्ता की घर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों में मकान बनाने वाले पर लापरवाहीपूर्वक गड्ढा खुला छोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
