फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

1 Min Read

फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक हेम कुमार निषाद चंदनडीह का निवासी था। डायल 112 को इस घटना की सूचना मिली थी। जब जवान वहां पहुंचे तो हेम कुमार निषाद की लाश फंदे पर लटक रही थी। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article