रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चलाना पड़ा भारी, हुआ यह दर्दनाक हादसा….

2 Min Read

रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चलाना पड़ा भारी, हुआ यह दर्दनाक हादसा….

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देख रहे दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और अपने पैर गवां बैठे। दोनों को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जब एक्सप्रेस ट्रेन आई, तब वहां कई युवक बैठे थे. उन्होंने दूर से ट्रेन को देख लिया और अपने साथियों को आवाज देकर भागने के लिए बोला। बताया जा रहा है कि एक युवक और अधेड़ मोबाइल देखने में इतने डूब गए थे कि ट्रेन आने से हड़बड़ाए दोनों लोगों को संभलकर भागने का मौका नहीं मिला। ट्रेन उनके पैर से गुजर गई, जिससे दोनों के पैर कट गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वसुंधरा नगर में रहने वाले सतीश मनहर और सुनील दीवाकर सहित अन्य युवक बुधवार की रात वसुंधरा नगर स्थित अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देखते हुए आपस में बाचतीत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आई और यह हादसा हो गया।

Share This Article