कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा भैसखटाल में पूर्व नगर निगम पार्षद धनसाय साहू की 18 वर्षीय बेटी मेघा साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मेघा 12वीं कक्षा की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार मेघा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में आए 12वीं के परीक्षा परिणाम से वह निराश थी जिसके चलते वह काफी परेशान चल रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
