मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत 

1 Min Read

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका महिला की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंजू देवी गुरुवार की सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी इसी दौरान एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी प्रगति नगर में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार द। हादसा इतना भयानक था कि महिला टक्कर लगने के बाद काफी दूर जा गिरीं। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article