फिर एक SSB जवान ने की खुदकुशी, अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

1 Min Read

फिर एक SSB जवान ने की खुदकुशी, अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

कांकेर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ में फिर एक SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवान ने खुदकुशी कर ली। इस बार कांकेर में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दी है। जवान ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी जवान राकेश कुमार (31) SSB 33वीं बटालियन में आरक्षक पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि, उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। साथी जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि, परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहें हैं।

Share This Article