दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे, वहीं बच्ची दुर्गेश्वरी साहू की टैंकर की चपेट में आने से गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी, दुर्ग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
