अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई बाइक, नशे में धूत चालक की मौत 

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां भंटगांव के पास यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान गोविंदा धनुहार, ठाकुरखेता गांव निवासी के रूप में हुई। रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गोविंद अपने साला के साथ बालको पहुंचा था बालको में दोनों ने जमकर शराब पी, फिर घर जाने के लिए निकले। जैसे ही वे दोनों भटगांव के पास पहुंचे वैसे ही मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और दोनों युवक बाइक से नीचे गिर पड़े। हादसे में गोविंदा गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article