विधायक के गृह ग्राम की नदी में नहीं बना पुल,बच्चे नदी पार कर स्कूल आते हैं पढ़ने…

RAVI RATHORE
2 Min Read

कोरबा

पढ़ाई-लिखाई व कुछ बनने की ललक के सामने नदी का बहाव से नहीं है डर, रोजाना पार करते हैं स्कूल बच्चे पितनी नदी को

जिला कोरबा के विकासखंड पाली अंतर्गत व कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उतरदा पितनी नदी बहती है,जिसे पार कर धौराभांठ, रामपुर व अंडीकछार से ग्रामीण तो उतरदा सहकारी समिति, अस्पताल,बैंक,व बस पकड़ने उतरदा नदी पार कर या 10-15 किमी घुम कर पहुंचते हैं । वहीं सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों की है जो,जो छोटे हैं,हाथ में स्कूल बैग व ड्रेस जिसे बचाने सिर पर बस्ता और स्कूल ड्रेस को गिला होने से बचाने तेज बहाव पितनी नदी को पार कर स्कूल आते-जाते हैं ,लगभग क्षेत्र से दर्जनों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने कुछ इसी तरह नदी पार कर तीन किमी पैदल चल कर मिडिया व हाई स्कूल उतरदा पहुंचते हैं।  यदि पानी के तेज बहाव से संभल नहीं पाई तो नदी के तेज बहाव में बह भी सकते हैं । वहीं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का गृह ग्राम होने के कारण क्षेत्र के लोगों को इस गंभीर समस्या से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है,ले स्वयं इस समस्या के निराकरण के लिए काफी गंभीर है,आने वाले बारिश से पूर्व इस नदी पर पुल बनने की उम्मीद है । पुल बन जाने से आवागमन की यह समस्या बारिश के दिनों में दूर  हो जाएगी, लोगों को व स्कली बच्चों को जानजोखिम में डाल कर नदी पार करना नही पड़ेगा ।

प्राचार्य पी पी अंचल: बच्चों व उनके परिजनों को नदी में ज्यादा पानी होने पर स्कूल न आने की सलाह दी गई है, बच्चे पढ़ाई न छूटे सोचकर नदी पार कर स्कूल आते है,जिला प्रशासन इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करें।

Share This Article