कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे (61) का बुधवार को उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई।
स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र धीरज दुबे और नीरज दुबे, एक पुत्री सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
