भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सहकारी समिति कोरबी में किया गया ध्वजारोहण

RAVI RATHORE
1 Min Read

कोरबा

हरदीबाजार  इस वर्ष पूरे भारत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा जिला अंतर्गत सहकारी समिति कोरबी (धतूरा) में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। सहकारी समिति कोरबी के प्राधिकृत अधिकारी श्री विनोद कुमार कंवर ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर समिति प्रबंधक श्री समुन्दसिंह समिति कर्मचारी श्री घनश्याम जायसवाल, श्री शैलेंद्र कुमार राठौर, भूपेंद्र तिवारी, पवन कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण सरपंच विजय धनुवार उप सरपंच मौसम राठौर सहित सभी पंचगण ग्राम पंचायत कोरबी उपस्थित थे। क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसान सैयद कलाम, संजय राठौर, शिव मरकाम, शिव राठौर, रामशरण राठौर,बजरंग राठौर, रमाकांत राठौर, देवेंद्र राठौर, रमेश राठौर, बलराम तिवारी, गणेश साहू, सुखनंदन,भोग सिंह, सचिव ग्राम पंचायत कोरबी,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री पूरेन व भारी मात्रा में सहकारी समिति क्षेत्र अंतर्गत किसान उपस्थित रहे।

Share This Article