कटघोरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लखनपुर के अभ्युदय पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान ओमप्रकाश गुप्ता, जटगा निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बाइक को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक के पीछे बैठे एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के जरिए ट्रक और चालक की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article