गेवरा खदान में बड़ा हादसा, चालक की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   एसईसीएल की गेवरा परियोजना स्थित वेस्ट एमटी चौक के समीप गरुड़ ट्रांसपोर्ट कंपनी (GTP) के कोयला परिवहन वाहन की तेज रफ्तार के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। ढलान पर नियंत्रण खोने के बाद वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सनुप तिग्गा (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जयपुर का निवासी था और वर्तमान में झाबर बस्ती में किराए के मकान में रह रहा था। वह गरुड़ ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए रोड सेल वाहन चलाता था।

https://www.instagram.com/reel/DPn17hwiPN7/?igsh=bTYwengxc2RqMXps

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति से ढलान पर उतर रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। स्थिति भांपते हुए चालक ने जान बचाने की कोशिश में वाहन से छलांग लगा दी, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन आगे जाकर कोयले के ढेर से टकराकर रुका। हादसे की जानकारी मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई।

 

Share This Article