युवक की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, पत्नी से हुआ था विवाद

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती, बरपाली गांव की है जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान करतला थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 30 वर्षीय नरेश चौहान के रूप में हुई है। वह बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी करता था।

जानकारी के मुताबिक नरेश रविवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद ही नरेश घर से निकला था। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article