भेल कंपनी के प्लांट दर्री से 200 मीटर पावर केबल की चोरी, नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार 

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दर्री पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भेल कंपनी के प्लांट दर्री से करीब 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

5 अप्रैल कमलकांत ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि प्लांट में रखे केबल को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी किया गया केबल भी बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने राजीव नगर, दर्री निवासी 25 वर्षीय योगेश सोनवानी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग भी इस घटना में शामिल पाया गया जिसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article