कोरबा:  जिला अस्पताल कर्मचारी से मारपीट का मामला, सरपंच गिरफ्तार, इलाज के दौरान पीड़ित की हुई थी मौत

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। उपचार के दौरान घायल कर्मचारी की मौत हो जाने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया।

30 मार्च 2026 को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा के पोस्टमार्टम कक्ष में ड्यूटी के दौरान आरोपी ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित का कॉलर पकड़कर उसे दीवार में पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

मृतक

घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 अप्रैल 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में लगी गंभीर चोट और उससे उत्पन्न जटिलताएं बताया गया है।

मामले में थाना सिविल लाइन रामपुर में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने अतिरिक्त धारा भी जोड़ी।

आरोपी जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश (31 वर्ष), निवासी बेंदरकोना, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share This Article