कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में चल रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उरगा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी होंडा शाइन (CG 12 BF 9935) मोटरसाइकिल वाहन स्टैंड से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सघन पतासाजी के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों बालकों ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पकड़े गए दोनों नाबालिगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
