कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई।
13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर चेतमा चौकी पुलिस ने बांसटाल इलाके में छापा मारा। यहां एक महिला, महताब बी (46 वर्ष), अपने घर में गांजा रखकर बेचते हुए पकड़ी गई।
पुलिस ने उसके पास से करीब 1 किलो 136 ग्राम गांजा और 900 नकद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेजकर जिला जेल कोरबा में दाखिल कर दिया गया।
