निर्माणाधीन तीसरे मंजिल की दीवार अचानक गिरी, बगल मकान में सो रहे पति-पत्नी समेत बच्चे मलबे में दबे, देखें घटना का वीडियो…. 

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read



कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुडा रोड में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जो पड़ोस में रहने वाले अजय धनवार के घर के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में घर का छप्पर पूरी तरह टूट गया और भारी मात्रा में ईंट-मलबा सीधे घर के अंदर गिर पड़ा।

घटना के समय अजय धनवार, उनकी पत्नी और एक बच्चा घर के अंदर सो रहे थे। अचानक मलबा गिरने से तीनों उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच तेज आंधी-तूफान और बारिश हुई थी। इसी दौरान संतोष नामक व्यक्ति द्वारा बनाए जा रहे दो मंजिला निर्माणाधीन मकान के ऊपर की दीवार अचानक गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना में अजय धनवार के घर के अंदर रखा स्कूटी समेत अन्य सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

देखे वीडियो…

https://www.instagram.com/reel/DXWP-HHiM2o/?igsh=MWxnaDFsMXFkdzJyMQ==

Share This Article