एटक का 21 सूत्रीय मांगों को लेकर दीपका महाप्रबंधक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन

1 Min Read

कोरबा/दीपका:  विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर शनिवार को दीपका महाप्रबंधक कार्यालय में एटक श्रमिक संगठन द्वारा धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव ने बताया कि दीपका प्रबंधन से 9 मई शनिवार को 11 बजे मौखिक एवं लिखित चर्चा के दौरान समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया।

संगठन की ओर से 21 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा ठेका श्रमिक शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन में क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव, क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य अजय राठौर, क्षेत्रीय वेलफेयर सदस्य गया प्रसाद चंद्रा, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य प्रदीप महतो, परियोजना अध्यक्ष दिलीप कुमार, परियोजना सचिव संतोष कुमार पटेल, कैंटीन कमेटी सदस्य रनजी सामेल, कोषाध्यक्ष भारत लाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं ठेका श्रमिकों की ओर से अध्यक्ष सुनील नायक, सचिव टीकाराम पटेल, कोषाध्यक्ष गजाधर राठौर समेत कई श्रमिक आंदोलन में शामिल हुए। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article