लिटिल स्टेप स्कूल की अक्शा खान ने बढ़ाया कोरबा का मान, 8वीं में 97.67% अंक के साथ जिले की टॉप-3 में शामिल

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा में कक्षा आठवीं के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियां सामने आ रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इसी कड़ी में कोरबा ब्लॉक के लिटिल स्टेप स्कूल की छात्रा अक्शा खान ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। अक्शा के इस शानदार प्रदर्शन से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।

अक्शा खान, पिता अब्दुल कादिर खान, ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और परिवार के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई।

स्कूल प्रबंधन ने अक्शा की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। अक्शा की सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

Share This Article