कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: समाजसेवी संगठन जन चिंतक मंच ने रजगामार कोलियरी क्षेत्र के मुख्य स्थल “फिल्टर चौक” में अंधेरे और सुरक्षा की समस्या को लेकर आज उपक्षेत्रीय प्रबंधक, रजगामार कोलियरी को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रतिनिधि अरुण कुमार सरकार प्रदेश संगठन महाप्रमुख ने बताया कि फिल्टर चौक रजगामार की पहचान और सबसे व्यस्त चौराहा है। पर शाम होते ही यहां पर्याप्त रोशनी न होने से क्षेत्रवासी, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वर्तमान लाइटें अपर्याप्त हैं, जिससे चोरी, दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही कोलियरी नगर की भव्यता भी प्रभावित हो रही है, जिसकी चर्चा बाहर से आने वाले लोगों में भी हो रही है।

जन चिंतक मंच व संगठन के पदाधिकारीयो श्री खिलावन पटेल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार अग्रवाल तथा सुरेंद्र जी ने मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिल्टर चौक के पास स्थित पीपल के पेड़ या उसके बगल वाले खंभों पर 2-3 उच्च क्षमता वाली LED स्ट्रीट लाइटें अविलंब लगाई जाएं, ताकि चौक पूर्ण रूप से प्रकाशित रहे।
संगठन ने विश्वास जताया है कि प्रबंधन रजगामार की सुरक्षा और वैभवता को ध्यान में रखते हुए इस जनसमस्या का शीघ्र समाधान करेगा। ज्ञापन सौंपते समय जन चिंतक मंच के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
