कोरबा में 6 चोरी के मामलों का खुलासा: 2 नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल, इनवर्टर और अन्य सामान बरामद

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले की कुसमुण्डा पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छह अलग-अलग चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, इनवर्टर, बैटरी, कपड़े, जूते सहित अन्य घरेलू एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार सुबह घेराबंदी कर अविनाश कुमार यादव (18 वर्ष 2 माह) निवासी कोसमंदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

इन मामलों का हुआ खुलासा:-

•अपराध क्रमांक 83/2026, थाना कुसमुण्डा – कपड़ा दुकान का छप्पर तोड़कर चोरी।

•अपराध क्रमांक 74/2026, थाना कुसमुण्डा – दुकान में चोरी।

•अपराध क्रमांक 217/2025, थाना कुसमुण्डा – मकान में चोरी।

•अपराध क्रमांक 219/2025, थाना कुसमुण्डा – मकान में चोरी।

•अपराध क्रमांक 142/2026, थाना कुसमुण्डा – इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य वस्तुओं की चोरी।

•अपराध क्रमांक 372/2026, थाना उरगा – मोबाइल दुकान में चोरी।

बालकों की भी मिली संलिप्तता

पुलिस जांच में सामने आया कि थाना कुसमुण्डा क्षेत्र की पांच चोरी की घटनाओं तथा थाना उरगा के मोबाइल दुकान चोरी प्रकरण में दो विधि-संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता थी। दोनों के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

बरामद हुआ चोरी का सामान

आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल फोन, इनवर्टर, बैटरी, कपड़े, जूते सहित अन्य घरेलू एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। बरामद सामान की पहचान संबंधित प्रकरणों के आधार पर की जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अविनाश यादव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article