राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में संगठनात्मक विस्तार, अमन सोनी और राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

रायपुर:  राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन द्वारा की गई इस नियुक्ति को पत्रकार हितों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद पत्रकार जगत एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। पत्रकार साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान पर विश्वास जताया है।

राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत के पदाधिकारियों ने उम्मीद व्यक्त की है कि अमन सोनी और राम कुमार नगारची अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से संगठन के विस्तार, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त प्रदेश सचिवों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी भागवत द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद बरेठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों और हितों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Share This Article