दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: सावन मास के पावन अवसर पर श्री सिद्ध नागेश्वर देवसाई कांवड़ यात्रा के द्वितीय वर्ष का भव्य आयोजन सोमवार, 17 अगस्त 2026 को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे जुना तालाब, दीपका बस्ती से हुआ, जहां से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर रैनपुर की ओर रवाना हुए।


यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।
इस अवसर पर खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री ज्योति नंद दुबे जी की विशेष उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी से शिवभक्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।


कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का स्मरण करते हुए यात्रा पूरी की। आयोजन में नगरवासियों और शिवभक्तों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी शिवभक्तों, नगरवासियों एवं सहयोगियों के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।
