दीपका में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम : दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, मातृशक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

Anil Jatwar
2 Min Read

दीपका, कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दीपका चौक में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सेवा, सम्मान और जनभागीदारी की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की गई।

कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष सिंह ठाकुर द्वारा मातृशक्ति सम्मान के तहत महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई वितरित की गई। इस पहल की उपस्थित महिलाओं ने सराहना की और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों के लिए रखा गया उपहार वितरण रहा। छोटे-छोटे बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप 100-100 रुपये की राशि उपहार के रूप में दी गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व पार्षद सुशील गुप्ता, राहुल सिंह, गोरेलाल साहू, प्रिंस पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ने दीपका में सेवा और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। मातृशक्ति के सम्मान से लेकर बच्चों के प्रोत्साहन तक, इस आयोजन ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया।

Share This Article