गणेश उत्सव के बीच कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 407 लोगों पर हुई कार्रवाई…..

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने पिछले 10 दिनों से जिलेभर में विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने वारंटियों, आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 407 लोगों पर कार्रवाई की।

पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर फरार वारंटियों और पुराने मामलों में आरोपियों की तलाश की। इस दौरान लंबे समय से लंबित मामलों में भी कार्रवाई की गई।

123 गिरफ्तारी वारंट तामील

अभियान के तहत पुलिस ने 123 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। फरार वारंटियों की तलाश में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों में पुलिस ने 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें वर्ष 2014 से लंबित स्थायी वारंटों के मामलों में भी कार्रवाई शामिल है।

190 आरोपियों की गिरफ्तारी

शरीर संबंधी और महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी पुलिस ने विशेष ध्यान दिया। अभियान के दौरान ऐसे मामलों में 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

72 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

गणेश उत्सव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 72 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई धारा 170 BNSS के तहत की गई।

विसर्जन को लेकर भी पुलिस सतर्क

गणेश उत्सव के बाद होने वाले विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ऑपरेशन आघात में कार्रवाई का आंकड़ा:

  • 123 गिरफ्तारी वारंट तामील
  • 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
  • 190 आरोपियों की गिरफ्तारी
  • 72 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  • कुल 407 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
Share This Article