चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 55 हजार रुपये का सामान बरामद

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कुसमुण्डा थाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 55 हजार रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया है। इनमें स्कूल से कंप्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और सामुदायिक भवन से लोहे की ग्रिल वाला दरवाजा चोरी करने का मामला शामिल है।

स्कूल से कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी

पुलिस के अनुसार, पहले मामले में अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत स्कूल से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, दो यूपीएस, साउंड बॉक्स और इंडक्शन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सामुदायिक भवन से दरवाजा चोरी

दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत सामुदायिक भवन से लोहे की ग्रिल लगा दरवाजा चोरी हुआ था। पुलिस ने इस मामले में भी जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया।

पांच आरोपी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में पुलिस ने शिवम दास महंत (23 वर्ष), सुनील यादव (26 वर्ष), प्रदीप कुमार कंदर (26 वर्ष), अनिल कुमार ओगरे (27 वर्ष) और आशीष सोनी (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कोरबा जिले के कुसमुण्डा थाना क्षेत्र के बिरदा और बरभांठा सरईश्रृंगार के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये है। कुसमुण्डा पुलिस ने चोरी के दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share This Article