गेवरा खदान में रूमटा कम्पनी के कर्मचारियों ने किया काम बंद हड़ताल, इन मांगों को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो…

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के गेवरा खदान में रूमटा कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया है । कंपनी के कर्मचारियों ने एसईसीएल के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं, और सीजीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे कर्मचारी कोल माइंस अधिनियम समान, वेतन और मेडिकल सुविधा की मांग कर रहे हैं। 

आपको बता दें, कि रुंगटा कंपनी खदान के भीतर कोयले का खनन काम करती है। ठेका कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से खदान के भीतर उत्खनन का काम पूरी तरह से ठप्प हो गया है। खदान के भीतर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ठेका कर्मियों के द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस और एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंची हैं।

Share This Article