अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read



           

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  थाना प्रभारी लेमरू के नेतृत्व में लेमरू क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार निवासी दुहन सिंह कंवर व आगर साय गोंड़ अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहे है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपीयों दुहन सिंह कंवर व आगर साय गोंड़ अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला। दोनों के कब्जे से 30 हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 54/2024 एवं अपराध क्रमांक 55/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. दुहन सिंह कंवर पिता समय लाल कंवर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार थाना लेमरू, जिला कोरबा।
2. अगर साय गोंड़ पिता बुढ़े राम उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार थाना लेमरू, जिला कोरबा।
 

Share This Article