20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के चौकी प्रभारी मानिकपुर नवीन पटेल के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में मानिकपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। मुखबीर से सूचना के आधार पर ग्राम कदमहाखार निवासी जोहन खेस अपने घर में पास कच्ची महुआ शराब बना रहे हैं की सूचना पर उक्त स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर चौकी मानिकपुर में अपराध क्रमांक 527/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

गिरफ्तार आरोपी –

1.जोहन खेस पिता भादो खेस उम्र 50 वर्ष साकिन कदमहाखार जिला कोरबा।

Share This Article