शराब तस्करों पर उरगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

1 Min Read


               

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब को उरगा क्षेत्र से लेकर इमलीडुग्गू, मोतिसागरपारा, सीतामणी एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराब खपाने वाले एक और तस्कर पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबीर से सूचना के अधार पर  एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BB 7983 से उरगा से शराब लेकर इमलीडुग्गू सीतामणी जा रहे आरोपी सूरज चौहान के क़ब्ज़े से 9 लीटर देशी महुआ शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। 
                  

गिरफ्तार आरोपी
1. सूरज चौहान पिता प्यारेलाल चौहान उम्र 42 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू, कोरबा

Share This Article