कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में ढाबा के आड़ में अवैध डीजल, शराब और गाँजा का कारोबार करने वाला ढाबा संचालक सुभाष गुप्ता पर कार्यवाही करने में कोरबा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। 18 सितंबर को मुखबीर सूचना के अधार पर उरगा पुलिस एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लंकों के सामने सुभाष ढाबा में और सुभाष गुप्ता के घर में घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां से आरोपी द्वारा अवैध रूप से रखे 800 लीटर डीजल, 7 लीटर अंग्रेज़ी, शराब बियर, कच्ची महुआ शराब एवं 200 ग्राम गाँजा बरामद हुआ, जिसे जप्त कर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 359/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट, 34(2) आबकारी अधिनियम, अपराध क्रमांक 360/2024 धारा 287 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में सउनि ईश्वर एक्का, परमेश्वर गुप्ता, प्र आर गुनाराम सिन्हा, राजेश कँवर, राजेंद्र मरकाम, आर सुशील यादव, रितेश शर्मा, खेमराज, नीतीश तिवारी, अजय यादव, मआर अनुराधा कँवर की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. सुभाष गुप्ता पिता स्व नवीन गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी पताढी जिला कोरबा।
