रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री से धड़ल्ले से हो रही कोयला चोरी, क्यों इन्हें अधिकारियों का खौफ नहीं, देखें वीडियो…

1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री के पास जहां रेलवे साइडिंग का निर्माण किया गया है। बड़ी मात्रा में यहां कोयला डंप किया जाता है, इसे लोडर के जरिए मालगाड़ियों में भरा जाता है। इसकी आड़ में यहां बड़े पैमाने पर कोयला चोरी भी की जा रही है। यह धंधा काफ़ी दिनों से चरम पर है। इसका एक वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें कुछ लोग कोयले को बोरियों में भरते दिखे। यहां मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा भी इस पर कोई रोक टोक नहीं है और न ही रेलवे के अधिकारी द्वारा। यही कारण है कि हर दिन यहां कोयले की चोरी होती है। जिसमें राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है। अब देखना होगा कि इस तरीके के अवैध गतिविधियों पर कब तक रोक लग पाती है।

 

Share This Article