घर में निकला जहरीला करैत, देख लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो…..

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के खरमोरा में स्थित शांति विहार के किराए के एक मकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां सबसे जहरीला कॉमन करैत सांप को लोगो ने देखा, देखते ही लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल सर्प मित्रों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद आरसीआरएस के सदस्य उमेश यादव ने मौके पर पहुंचकर सांप का सफलता पूर्वक रेस्क्यू करके जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

सर्पमित्र ने बताया की इंग्लिश में इसे कॉमन करैत के नाम से जाना जाता है, जिसको छत्तीसगढ़ी भाषा में घोड़ा करैत कहा जाता है जो कि काला और सफेद धारी रंग में होता है इसके जहर में ऐसे न्‍यूरोटॉक्सिन्‍स होते हैं कि शरीर काम करना बंद कर देता है। 45 मिनट के भीतर इंसान की मौत हो जाती है। ये सांप अक्सर रात के समय में निकलता है। इसके दांत इतने छोटे होते हैं कि जब यह काटता है तो किसी को पता भी नहीं चल पाता।हमारे भारत देश में हर साल 50-60 हज़ार लोगों की मौत इसी सांप के काटने से होती है। सावधानी जरुर रखें घर को सफाई रखें। रात में मच्छरदानी लगाकर सोए। जब भी सांप काटे तो कृप्या झाड़ फूंक के चक्कर में बिलकुल न पड़े, समय से उपचार के लिए अपने नज़दीकी अस्पताल जाएं।
हेल्प लाइन नंबर – 9399147561, 9827917848

Share This Article