कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पतरापाली गांव में सुबह सुबह दबिश दी है जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां अवैध रूप से चल रही कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की है। इस दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ पास को जब्त किया गया। शराब बनाने का भट्टा और बर्तन को मौके पर ही नष्ट किया गया है। इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
