आसमान से बारिश के साथ बरसी मौत, एक की गई जान, 3 घायल

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में लगातार हो रही बारिश जहां किसानों के लिए एक और वरदान साबित हो रही है। वहीं, दूसरी ओर आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई है। बुधवार देर शाम गरज चमक के साथ ही रही बारिश के बीच खेत में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना रजगामार चौकी अंतर्गत की है। जहां चाकामार गांव में अंजोर सिंह उम्र (35 वर्ष) व तीन अन्य ग्रामीण मूंगफली के खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी। एकाएक उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे चारों लोग दूर जाकर गिर गए। घटना में अंजोर सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Share This Article