रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने दो परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा और 29 सितंबर रविवार को मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक पदों के लिए होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा को स्थगित किया गया है। इसे लेकर व्यापम ने आदेश जारी कर दिया है।


